राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए आरक्षण नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। राजस्थान में जल्द ही थर्ड ग्रेड टीचर की भर्ती होने वाली है जिसमें महिलाओं को आरक्षण से संबंधित नियमों में बदलाव किया गया है। अभी राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर में महिलाओं को 30% आरक्षण है। जिसको अब बदल दिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लिए गए कदम के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

30% से बढ़कर 50% आरक्षण सीमा बढ़ाने का निर्णय
दरअसल राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। उसी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए आरक्षण की सीमा 30% से बढ़ाकर 50% कर दी गई।
पंचायती राज अधिनियम में संशोधन
मुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशील निर्णय लेते हुए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को 14 जून को मंजूरी प्रदान कर दी थी। संकल्प पत्र में किया गया वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री का महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
आने वाली भर्ती नहीं दिया जाएगा 50% आरक्षण
राजस्थान में जल्द ही थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती आयोजित होने वाली है. उसे भर्ती में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। आरक्षण से संबंधित नियम जल्द ही जारी किए जाएंगे। राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 20000 से अधिक पदों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

