शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद खाली! यहां से जाने किन-किन पदों के लिए Vacant Posts In Education Department

Vacant Posts In Education Department : राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न भर्तियों की घोषणा की. तथा समय-समय पर शिक्षा विभाग में अलग-अलग पदों के लिए स्वीकृति भी जारी कर दी. लेकिन इन पदों पर अभी भर्ती की कोई सूचना जारी नहीं की है. जबकि इन दोनों बोर्ड द्वारा अलग-अलग समय पर एक्जाम कैलेंडर भी जारी किया जाता है. अभी हाल ही में एक सूची जारी हुई है जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत पदों, कार्यरत पदों और रिक्त पदों के बारे में पीडीएफ जारी की गई है. इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद रिक्त पदों की सूचना देंगे।

शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद खाली! यहां से जाने किन-किन पदों के लिए Vacant Posts In Education Department
शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद खाली! यहां से जाने किन-किन पदों के लिए Vacant Posts In Education Department

प्रदेश में सबसे ज्यादा पद वरिष्ठ अध्यापक के खाली

हाल ही में शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के तहत 1 जुलाई 2025 को रिक्त पदों की सूचना जारी की है. यह सूची दर्शाती है कि 39 प्रकार के पद शिक्षा विभाग में हैं. जिसमें सबसे ज्यादा पद वरिष्ठ अध्यापक के रिक्त चल रहे हैं. वरिष्ठ अध्यापक के लगभग 40000 पद रिक्त हैं. अब शिक्षा विभाग को तय करना है कि इन पदों को कैसे भरा जाता है. या तो वह प्रमोशन करें या नई वैकेंसी निकाले। यदि प्रमोशन करते हैं तो थर्ड ग्रेड टीचर के पद खाली रहेंगे। या तय करें कि नई भर्ती निकाले। इसके अलावा अन्य पद भी रिक्त चल रहे हैं जिसकी सूचना आगे दी जा रही है.

मुख्य पद और उनकी जानकारी:

प्रशासनिक पद:

  1. अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) – कुल 3 पदों में से 1 कार्यरत, 2 रिक्त।
  2. संयुक्त निदेशक – 18 में से 13 पद रिक्त।
  3. उप निदेशक – 67 स्वीकृत पदों में से 36 रिक्त।

शैक्षणिक प्रमुख व अधिकारी:

  1. जिला शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष – 534 पद स्वीकृत, 63 रिक्त।
  2. प्राचार्य एवं समकक्ष – 19181 में से 1186 पद खाली।
  3. उप प्राचार्य एवं समकक्ष – 12404 स्वीकृत, जिनमें 11135 रिक्त।
  4. उप निदेशक शिक्षा अधिकारी (शा. शिक्षा) – 46 पद हैं, 37 कार्यरत।
  5. राज्य पुस्तकालयाध्यक्ष – एक पद स्वीकृत है जब की यह पद रिक्त चल रहा है।

शिक्षक वर्ग:

  1. प्राध्यापक स्कूल शिक्षा (विभिन्न विषय) – 57194 पदों में से 16828 पद खाली हैं।
  2. कोच एवं समकक्ष – 39 में से 16 कार्यरत।
  3. पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी – I – 42 में से 14 रिक्त।
  4. प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा – 427 पद, जिनमें 160 रिक्त हैं।

वरिष्ठ/वरिष्ट सहायक शिक्षक:

  1. वरिष्ठ अध्यापक – 109485 में से 40148 रिक्त।
  2. वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक – 4048 में से 1620 रिक्त।
  3. अध्यापक लेवल-2 (माध्यमिक शिक्षा) – 49960 में से 2117 रिक्त।
  4. अध्यापक लेवल-1 (माध्यमिक शिक्षा) – 53174 में से 609 रिक्त।
  5. शारीरिक शिक्षा अध्यापक – 18854 में से 938 रिक्त।
  6. पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी-II – 1225 में से 824 रिक्त।

पुस्तकालय व प्रयोगशाला:

  1. पुस्तकालयाध्यक्ष श्रेणी-III – 3014 में से 968 रिक्त।
  2. वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक – 440 पदों में से 163 रिक्त।
  3. प्रयोगशाला सहायक – 4618 में से 583 रिक्त।

कंप्यूटर अनुदेशक:

  1. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक – 591 में से 343 रिक्त।
  2. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक – 9862 में से 3583 रिक्त।

पूर्व प्राथमिक शिक्षक व अन्य:

  1. पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक – 2020 में से 224 रिक्त।
  2. वरिष्ठ निजी सचिव – 6 में से 1 कार्यरत।
  3. निजी सचिव – 14 में से 7 कार्यरत।
  4. अति. निजी सचिव – 23 में से 7 रिक्त।

निजी सहायक और प्रशासनिक:

  1. निजी सहायक ग्रेड-1 – 35 में से 29 रिक्त।
  2. निजी सहायक ग्रेड-2 – 63 में से 34 रिक्त।
  3. संस्थापन अधिकारी – 364 में से 70 रिक्त।
  4. प्रशासनिक अधिकारी – 1103 में से 60 रिक्त।
  5. अति. प्रशासनिक अधिकारी – 2325 में से 335 रिक्त।
  6. सहायक प्रशासनिक अधिकारी – 4409 में से 1706 रिक्त।

सहायक व लिपिकीय स्टाफ:

  1. वरिष्ठ सहायक – 7112 में से 982 रिक्त।
  2. कनिष्ठ सहायक – 13314 में से 6728 रिक्त।
  3. च. श्रे. कर्मचारी – 29631 में से 23903 रिक्त।

अन्य पद:

  1. जमादार – 608 में से 430 रिक्त।
  2. प्रयोगशाला परिचर – 1472 में से 1293 रिक्त।
  3. वाहन चालक – 12 में से 11 रिक्त।

कुल पदों की स्थिति (01.07.2025 तक)

1 जुलाई 2025 के अनुसार शिक्षा विभागस्वीकृत पद और कार्यरत पद तथा रिक्त पदों की संख्या जारी की गई है. जो निम्न है

  • स्वीकृत पद: 4,07,738
  • कार्यरत: 2,90,548
  • रिक्त: 1,17,190

Vacant Posts In Education Department निष्कर्ष:

इस ललेख के माध्यम से आपको यह जानकारी दी गई है कि राजस्थान शिक्षा विभाग में लगभग 1.17 लाख पद रिक्त हैं. इन पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा बड़ी भर्ती की तैयारी करनी होगी। अब सरकारी यह फैसला लेगी कि इन पदों को कैसे भरा जाए.

Leave a Comment

WhatsApp Icon