राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की जानकारी जारी की जाएगी। छात्रों की जानकारी के लिए बता दे की आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर की एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है। तथा एडमिट कार्ड की जानकारी तीन दिन पहले जारी की जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

24 विषयो के लिए आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर परीक्षा का आयोजन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2202 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से भरवाए गए थे। एवं आवेदन के अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2024 थी। यह परीक्षा 24 विषय के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा का आयोजन 23 जून से किया जाएगा।
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card के लिए परीक्षा कार्यक्रम
आरपीएससी द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 प्रकार के विषयों के लिए परीक्षा कार्यक्रम नीचे सारणी से देख सकते हैं। परीक्षा दो पारियों आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पारी का समय 2:30 बजे से 4:30 या 5:30 बजे तक रहेगा।
विषय / पदनाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान (ग्रुप-A) | 23-06-2025 | प्रातः 10:00 से 11:30 तक |
हिंदी | 23-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
भूगोल | 24-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
अंग्रेज़ी | 24-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
संस्कृत | 25-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
गणित | 25-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
सामान्य ज्ञान (ग्रुप-B) | 26-06-2025 | प्रातः 10:00 से 11:30 तक |
राजनीति विज्ञान | 26-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
इतिहास | 27-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
जीव विज्ञान | 27-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
रसायन विज्ञान | 28-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
वाणिज्य | 28-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
भौतिक विज्ञान | 29-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
समाजशास्त्र | 29-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
अर्थशास्त्र | 30-06-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
उर्दू | 30-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
पंजाबी | 30-06-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
चित्रकला | 01-07-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
गृह विज्ञान | 01-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
राजस्थानी | 02-07-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
संगीत | 02-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
पेपर-1 (सामान्य ज्ञान – शारीरिक शिक्षा) | 03-07-2025 | प्रातः 9:00 से 12:00 तक |
पेपर-2 (शारीरिक शिक्षा) | 03-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 4:30 तक |
पेपर-1 (सामान्य अध्ययन – कोच) | 04-07-2025 | प्रातः 10:00 से 11:30 तक |
पेपर-2 (कोच – फुटबॉल) | 04-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
पेपर-2 (कोच – हॉकी) | 04-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
पेपर-2 (कोच – खो-खो) | 04-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
पेपर-2 (कोच – कुश्ती) | 04-07-2025 | अपराह्न 2:30 से 5:30 तक |
RPSC 1st Grade Teacher Exam City 2025 जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी लेक्चरर परीक्षा की घोषणा के बाद से ही छात्र जानना चाहते थे की एग्जाम सिटी की जानकारी कब जारी की जाएगी? उन छात्रों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर के लिए आवेदन किया था। क्योंकि आरपीएससी द्वारा फर्स्ट ग्रेड टीचर के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी। आप हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए गए सीधे लिंक के माध्यम से आरपीएससी लेक्चरर एक्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2025
आरपीएससी द्वारा एग्जाम सिटी की जानकारी घोषित करने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी उम्मीदवार 20 जून 2025 से आरपीएससी स्कूल व्याख्याता एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी की जानकारी एसएसओ आईडी या ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से चेक की जाएगी।
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2025 दिशा निर्देश
एडमिट कार्ड के साथ ही आपको कुछ दिशा निर्देशों का भी पालन करना होगा। सबसे पहले आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा उसे अच्छे क्वालिटी के कागज पर प्रिंट कर लेना है। उसके बाद आपको एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र की फोटो प्रति साथ ले जानी होगी। इसके अलावा एक पारदर्शी पेन तथा रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखनी होगी। परीक्षा केंद्र पर आपको 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।
RPSC 1st Grade Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। - “News & Events” सेक्शन में जाएं
होमपेज पर आपको “News & Events” या “Important Links” सेक्शन दिखाई देगा। - Admit Card लिंक पर क्लिक करें
“RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें। - अपनी जानकारी दर्ज करें
मांगी गई जानकारी जैसे:- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
- कैप्चा कोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- फोटो और सिग्नेचर
- जरूरी निर्देश
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card Download Links
RPSC 1st Grade Teacher Exam City | Exam City |
RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2025 | Download Admit Card (On 20 June) |
RPSC School Lecturer Admit Card Notice | Notice |
Rajasthan School Lecturer Exam Date Notice | Check Here |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |