Rajasthan Pashudhan Sahayak Question Paper And Answer key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज किया गया। यह परीक्षा 2540 पदों के लिए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त हो चुकी है एवं छात्र जानना चाहते हैं कि राजस्थान पशुधन सहायक का प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी कब जारी की जाएगी? आधिकारिक उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। अभी हम आपको राजस्थान पशुधन सहायक पेपर 2025 उपलब्ध करवा रहे हैं।

2540 पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा
राजस्थान पशुधन सहायक के लिए 11 दिसंबर 2024 को अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। जिसके ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू हुए थे एवं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च थी। यह अधिसूचना 2540 पदों के लिए जारी की गई थी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की गई।
13 जून को संपन्न हुई परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 को किया गया। जिसके लिए एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किए गए थे। परीक्षा संपन्न करवाई जा चुकी है। इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की थी। राजस्थान प्रश्न पत्र दो भागों में बांटे गए थे।
92% से अधिक रही उपस्थित
राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन शाम 3:00 से 6:00 तक किया गया। राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 7 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिले में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 36323 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 33471 छात्रों उपस्थित हुए। और 2852 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थित प्रतिशत 92.15 था।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती पेपर 2025
परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा समाप्ति पर छात्रों द्वारा हमें प्रश्न पत्र भेज दिया गया है। वह प्रश्न पत्र आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसमें आप देख पाएंगे कि इस परीक्षा का स्तर व पेपर कैसा था। आधिकारिक पेपर जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। अभी हम आपको छात्र द्वारा भेजा गया प्रश्न पत्र ही उपलब्ध करवा रहे हैं।
राजस्थान पशुधन सहायक उत्तर कुंजी 2025 कब जारी की जाएगी?
परीक्षा समाप्ति के कुछ दिनों बाद ही आधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी। जैसे ही आधिकारिक तौर पर उत्तर कुंजी जारी की जाती है हम आपको सबसे पहले यहां सीधा लिंक उपलब्ध करवा देंगे। इसीलिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।
Rajasthan Pashudhan Sahayak Question Paper And Answer key चेक करने की प्रक्रिया
यदि आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर राजस्थान पशुधन सहायक आंसर की 2025 चेक करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद आपको कैंडिडेट कॉर्नर पर जाना है। वहां पर आपको आंसर की के लिंक पर क्लिक करना है।
अब आपको राजस्थान पशुधन सहायक आधिकारिक उत्तर कुंजी पर क्लिक करना है। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्थान लाइवस्टोक असिस्टेंट आंसर की पीडीएफ दिखाई देगी।
इस पीडीएफ के माध्यम से आप प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं।
Rajasthan Pashudhan Sahayak Question Paper And Answer key Link
राजस्थान पशुधन सहायक प्रश्न पत्र 2025 यहां से देखें