Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card : राजस्थान पशुधन सहायक के एडमिट कार्ड जारी, एप्लीकेशन नंबर से करे डाउनलोड

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाले राजस्थान पशुधन सहायक के एडमिट कार्ड आज 11 जून 2025 को घोषित कर दिए हैं। आप अपने एप्लीकेशन आईडी तथा जन्मतिथि के माध्यम से पशुधन सहायक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक करवा दिया गया है।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card : राजस्थान पशुधन सहायक के एडमिट कार्ड जारी, एप्लीकेशन नंबर से करे डाउनलोड
Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card

आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक 2540 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की गईं थी। शुरुआत में यह 2041 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी उसके बाद पदों में बढ़ोतरी की गई। इस भर्ती में आवेदन 31 जनवरी 2025 से शुरू किए गए थे एवं ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट तिथि 1 मार्च 2025 थी।

राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा तिथि 2025

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की गई परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 को दिया जाएगा। जिसके लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 9 जून को जारी एवं आज 13 जून 2025 को राजस्थान लाइव स्टॉक असिस्टेंट परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले रहे हैं वे अपना प्रवेश पत्र अब डाउनलोड कर सकते।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Candidate Corner” पर जाकर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड लिंक खुल जाएंगे।
  4. जिसमें से आपको “Livestock Assistant Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपनी Application ID, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  6. सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  7. अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल ले।

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड में मौजूद जानकारी

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड पर आपको निम्नलिखित जानकारी प्रदर्शित होगी जिन्हें एक बार चेक कर ले:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

Rajasthan Pashudhan Sahayak Admit Card Downoad Link

राजस्थान पशुधन सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

Leave a Comment