Rajasthan High Court Chaprasi Vacancy : राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। राजस्थान उच्च न्यायालय राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान के जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 5670 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

27 जून से करें आवेदन
राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा वर्ष 2025 के लिए चपरासी के पदों पर डंपर पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है यह अधिसूचना 9 जून 2025 को जारी की गई है जिसमें 5500 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2025 से किए जाएंगे। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे रहेगी। तथा इसी तिथि तक आप अपनी आवेदन फीस भी जमा करवा पाएंगे लेकिन आप आवेदन फीस रात 12:00 बजे तक जमा करवा सकते। आवेदन से पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर ले।
18 से 40 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा को ध्यान में रखना होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट का प्रावधान है। तथा उम्मीदवार के आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा बताए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क राजस्थान के बाहरी व्यक्तियों के लिए 650 है। जबकि राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को 550 रुपए शुल्क रखा गया है और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा एक्स सर्विसमैन उम्मीदवार को 450 रुपए देने होंगे जबकि दिव्यांगजन उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए 10वीं परीक्षा पास उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी काव्य भारी ज्ञान एवं राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो आपको राजस्थान हाई कोर्ट के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 27 जून को एक्टिव कर दिया जाएगा। उसके बाद आपको सबसे पहले पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के बाद आपसे आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारियां मांगी जाएगी।
उन जानकारी को आप भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन पत्र जब ही पूर्ण माना जाएगा जब आप आवेदन शुल्क जमा करवा देंगे। संपूर्ण प्रक्रिया होने के बाद आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर ले लें क्योंकि यह भविष्य में आपका काम आएगा।

