Railway NTPC Answer Key :रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC (Non-Technical Popular Categories) सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. परीक्षा के आयोजन के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले उत्तर कुंजी (Answer Key) का इंतजार करते हैं, ताकि वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें। हम आपके साथ रेलवे एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी आगे दे रहे हैं.

भारतीय रेलवे द्वारा एनटीपीसी स्नातक स्तर के 8113 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की की गई. जिसके लिए परीक्षा का आयोजन भारतवर्ष के विभिन्न केंद्रों पर 5 जून से 24 जून तक आयोजित की गई. इस परीक्षा के लिए 5.8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लेकिन परीक्षा में केवल 2.60 लाख छात्र ही शामिल हो पाए. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी की तलाश कर रहे थे क्योंकि RRB NTPC उत्तर कुंजी के माध्यम से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए होते हैं। यह अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान करने का मौका देती है और उन्हें अपने संभावित स्कोर का पूर्वानुमान लगाने में मदद करती है।
NTPC उत्तर कुंजी 2025 कब जारी होगी?
रेलवे बोर्ड द्वारा परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है. आरआरबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल की अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) 1 जुलाई को जारी कर दी गई है। आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। समस्त आपत्तियों के निपटान के बाद अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की जाएगी।
RRB NTPC उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा
- सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर “CBT 1 RRB NTPC उत्तर कुंजी” का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आप मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) के माध्यम से लॉगिन कर ले।
- लॉगिन करते ही आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब आप अपने प्रश्नों का मिलान इस उत्तर कुंजी से कर लें।
- उसके बाद उत्तर कुंजी को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर ले.
उत्तर कुंजी देखने का लिंक 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 को मध्य सक्रिय रहेगा।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि आपको किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आपत्ति दर्ज करवाने के अंतिम तारीख 6 जुलाई रहेगी। उसके बाद आपकी किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनटीपीसी सीबीटी 1 ग्रेजुएशन लेवल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं:
- सबसे पहले आप आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in को खोलें।
- RRB की वेबसाइट खुल जाने के बाद “Raise Objection” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर लेना है।
- उसके बाद सबूत के तौर पर आपको साक्ष्य अपलोड करने होंगे।
- अब आपको निर्धारित आपत्ती शुल्क (₹50 प्रति प्रश्न) का भुगतान करना होगा।
- अंत मे फॉर्म सबमिट कर दे।
नोट: आपत्तियाँ केवल अस्थायी उत्तर कुंजी पर दर्ज की जा सकती हैं, अंतिम उत्तर कुंजी पर नहीं।

