NEET UG Qualifying Marks Declared : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 14 जून 2025 को नीट यूजी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा के बाद से ही छात्र जानना चाहते हैं कि नीट यूजी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स क्या होंगे। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा नीट यूजी क्वालीफाइंग अंक जारी कर दिए हैं। इसके माध्यम से आप समझ पाएंगे कि आपको काउंसलिंग में भाग लेना है या नहीं।

नीट यूजी परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार कोई भी विद्यार्थी 700 अंक का आंकड़ा नहीं छु पाया है। इस बार सीकर के कोचिंग में पढ़े हनुमानगढ़ के महेश केसवानी द्वारा 686 अंक प्राप्त किए गए। तथा उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। इससे पहले 2016 में 685 अंक पर टॉपर प्राप्त हो गया था। 9 साल के बाद कितने कम अंकों पर टॉपर केवल 2025 में ही बना है।
नीट यूजी के लिए 12 लाख से अधिक छात्र क्वालीफाई
नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों का डाटा जारी कर दिया गया है। इस बार 12 लाख 36 हजार छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। जिसमें से 8.97 लाख आरक्षित श्रेणी से आ रहे हैं। सामान्य वर्ग से 6.65 लाख छात्र थे जिसमें से 3.38 छात्र क्वालीफाई हो गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से 9.25 लाख छात्र थे जिसमें से 5.64 लाख छात्र क्वालीफाई किए हैं। अनुसूचित जाति से 322000 में से 168000 छात्र जबकि अनुसूचित जनजाति से एक 1.43 लाख छात्रों में से 67000 छात्र क्वालीफाई हुए हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस में 151000 छात्रों में से 97000 छात्र क्वालीफाई हो गए हैं।
एनटीए ने जारी किये अंको के आधार पर आंकड़े
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस बार नए तरीके से आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने अंको की रेंज के हिसाब से छात्रों की संख्या जारी की है। जो निम्न है:
अंक रेंज | छात्र संख्या | अंक रेंज | छात्र संख्या |
---|---|---|---|
651 – 686 | 73 | 351 – 400 | 1,05,578 |
601 – 650 | 1,259 | 301 – 350 | 1,26,935 |
551 – 600 | 10,658 | 251 – 300 | 1,57,952 |
501 – 550 | 39,521 | 201 – 250 | 1,98,346 |
451 – 500 | 69,503 | 144 – 200 | 3,03,040 |
401 – 450 | 88,239 |
नोट: किसी के 700 से ऊपर नहीं हैं।
240000 सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया
छात्रों की जानकारी के लिए बता दे कि देशभर की 240000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह सीटे अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग है जिसमें सबसे ज्यादा सिटे 118000 एमबीबीएस के लिए हैं। 240000 सीटों के लिए 12 लाख से अधिक छात्र क्वालीफाई किए हैं। अब इनमें से कितने छात्र काउंसलिंग में भाग लेते हैं इसकी जानकारी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी हो पाएगी।
एनटीए ने जारी किये नीट यूजी के लिए क्वालीफाइंग अंक | NEET UG Qualifying Marks Declared
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा क्वालीफाइंग मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग के वे छात्र जिन्होंने 144 अंक प्राप्त किए हैं वह काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग अनुसूचित जनजाति के लिए 113 नंबर अर्जित कर चुके उम्मीदवार भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। सामान्य वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 127 क्वालीफाइंग अंक रखे गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग अभ्यर्थी जिसने 113 अंक प्राप्त किए हैं वे क्वालीफाई इंग प्राप्त कर चुके हैं तथा काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।