Indian Army Agniveer Admit Card : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया था वे भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब समाप्त हो गया है क्योंकि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्नि वीर के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कब से जारी किए जाएंगे?

आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी किए जाएंगे?
भारतीय सेना में शामिल होने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन 30 जून 2025 से किया जाएगा। एवं अंतिम परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड होने आवश्यक है। अब आप जानना चाहते हैं कि इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 कब जारी किए जाएंगे?
आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड नोटिस जारी
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की इंडियन आर्मी द्वारा अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जारी कर दी है। छात्र 16 जून 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उम्मीदवार के सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर सकते हैं। जैसा कि आपको पता है 13 प्रकार की पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग तिथि को जारी किए जाएंगे। जिसकी जानकारी आगे टेबल में दी जा रही है।
Indian Army Agniveer Admit Card जारी होने की तिथियां
पोस्ट/व्यापार | परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|---|
सामान्य ड्यूटी | 30 जून से 3 जुलाई 2025 | 16 जून, 2025 |
शिल्पकार | 3 और 4 जुलाई, 2025 | 18 जून, 2025 |
तकनीकी | 4 जुलाई, 2025 | 19 जून, 2025 |
ट्रेड्समैन (8वीं पास) | 7 जुलाई, 2025 | 23 जून, 2025 |
क्लर्क/स्टोर कीपर | 10 जुलाई, 2025 | 26 जून, 2025 |
नर्सिंग सहायक | 10 जुलाई, 2025 | 26 जून, 2025 |
Indian Army Agniveer Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अग्निवीर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट खुल जाने के बाद आपको सबसे पहले कैप्चा कोड डालकर वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट का होम पेज खुल जाने के बाद आपको एडमिट कार्ड क्षेत्र पर जाना है। यहां पर आपको एडमिट कार्ड के लिए आवश्यक जानकारियां पूछी जाएगी जिन्हें दर्ज करें। आवश्यक जानकारियां दर्ज करने के बाद गेट एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे अपने मोबाइल पर भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं.