PM Kisan Yojana 20th Installment Status : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि भारत की केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही पात्र किसानों के खातों में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर करने जा रही है। 20वीं किस्त ट्रांसफर होने से पहले आपको अपने खाते में जरूरी बदलाव करने आवश्यक है. तथा 20वीं किस्त ट्रांसफर होने के बाद आपको यह प्रक्रिया पता होना चाहिए कि आपके खाते में 2000 की राशि आई या नहीं. इसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल तैयार किया गया है. जिसके माध्यम से आप चेक कर पाएंगे कि PM Kisan 20वीं किस्त स्टेटस क्या है. जिन किसानों ने पीएम किसान योजना 20वीं इंस्टॉलमेंट के तहत पंजीकरण करवाया है, वे अब PM Kisan 20th Installment Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देंगे.

PM Kisan 20वीं किस्त की संभावित तारीख 2025
ऐसा अनुमान था कि 29 जून को प्रधानमंत्री द्वारा मान की बात कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के बारे में कुछ जानकारी साझा करेंगे। लेकिन उस कार्यक्रम में पीएम किसान 20वीं किस्त के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई. लेकिन जैसा कि आपको पता है पहली किस्त का समय अप्रैल माह से शुरू होकर जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी करनी होती है. तो ऐसा अनुमान है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 20वीं किस्त जुलाई 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में ट्रांसफर की जा सकती है। पिछली बार भी किस्त जून एवं जुलाई में जारी की गई थी इसीलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 से 20 जुलाई 2025 के बीच किसानों के खातों में ₹2000 की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. जैसे ही 20वीं किस्त के जारी होने के बारे में हमें कोई अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होगी हम आपके साथ जरूर साझा करेंगे।
PM Kisan 20वीं किस्त की स्थिति ऐसे करें चेक (How to Check PM Kisan 20th Installment Status Online)
आप PM Kisan 20वीं किस्त के जारी होने के बाद स्थिति चेक कर पाएंगे कि यह राशि आपके खाते में आई या नहीं। इसके लिए सरकारी पोर्टल पर निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आप स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले लाभार्थी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in को खोलना होगा।
- होमपेज खुलते ही आपकी स्क्रीन पर ‘Know Your Status 20th Installment PM Kisan’ दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्टेटस पेज खुल जाएगा जिसमें कुछ जानकारियां जैसे पंजीकरण संख्या मांगे जाएंगे।
- आपको अपना पंजीकरण संख्या. दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आएगा जिसे दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- अब आपको 20वीं किस्त के बारे में जानकारी मिलेगी. जिससे आप चेक कर पाएंगे कि आपके खाते में पीएम सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आई या नहीं।
नोट: यदि आप अपना पंजीकरण संख्या भूल गए हैं तो आप आगे दी गई प्रक्रिया से अपनी पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं.
PM Kisan 20वीं किस्त: “Know Your Registration Number” कैसे पता करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) भूल गए हैं, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से पता कर सकते हैं।
PM Kisan में रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे पता करें?
- सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- होमपेज खुलते ही आपको “Know Your Status” पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको “Know Your Registration Number” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। जिसमें आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर से पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं.
- आपके पास मोबाइल नंबर है तो मोबाइल नंबर दर्ज करें या आधार नंबर है तो आधार नंबर दर्ज करें।
- अब मोबाइल नंबर या आधार संख्या दर्ज करें जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय दिया था।
- कैप्चा भरकर “Get Mobile OTP” पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर PM-KISAN Registration Number दिखाई देगा।
- इस प्रकार आप चेक कर पाएंगे कि पीएम किसान में आपका रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है.
PM Kisan 20वीं किस्त न आने के कारण क्या हो सकते हैं?
अगर आप यह पाते हैं कि आपकी पीएम सम्मन निधि योजना के बीच में किस्त नहीं आई है तो निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:
- eKYC पूरी नहीं हुई है
- बैंक अकाउंट में गलती
- भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि
- दस्तावेज़ अपलोड न होना
- राज्य सरकार से सत्यापन नहीं हुआ है
सलाह: जिन किसानों को अभी तक 20वीं किस्त नहीं मिली है, वे जल्द से जल्द eKYC करवाएं और अपने रिकॉर्ड अपडेट करें।
PM Kisan eKYC ऑनलाइन कैसे करें?
यदि आपकी ई केवाईसी नहीं हुई है या तो आपकी केवाईसी करवा ले. PM Kisan 20वीं किस्त से पहले ई केवाईसी निम्नलिखित प्रक्रिया के तहत कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज खुलते ही आपको स्क्रीन पर ‘e-KYC’ विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन पर क्लिक करें।
- ओटीपी आते ही उसे दर्ज करें तथा वेरिफिकेशन करवा ले
- eKYC सफल होने के बाद आपको 20वीं किस्त आसानी से मिल जाएगी।

